फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: साक्षरता परीक्षा में 156 बंदियों ने प्रतिभाग किया

Mon, 20 Nov 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो27- जेल में परीक्षा देते बंदी
विज्ञापन

साक्षरता परीक्षा में 156 बंदियों ने प्रतिभाग किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। अनपढ़ बंदियों को सक्षर बनाने के अभियान के तहत ट्रुथ मिशन स्कूल की ओर से जिला कारागार कक्षा 1 से 3 तक साक्षरता परीक्षा कराई गई। कक्षा एक में कुल 84 बंदी, दो में 34 बंदी, तीन में 38 बंदी शामिल हुए। वहीं 20 महिला बंदियों ने भाग लिया। ये बंदी जेल में आने से निरक्षर थे। जेल में चल रही साक्षरता कक्षाओं में ही पढ़ना-लिखना सीखा है। जेल अधीक्षक मो. अकरम खान ने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद सभी को आगे की कक्षाओं में दाखिला कराया जाएगा। पर्यवेक्षक के रूप में ट्रुथ मिशन स्कूल की डायरेक्टर जैंसी पाल, मैनेजर फ्रेडरिक पाल, शिक्षा अध्यापक अर्चना सिंह मौजूद रही। परीक्षा के बाद हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहे 58 बंदियों को प्रोत्साहित किया गया।

-
बाइकों की भिडंत में घायल युवक की मौत
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के पास शनिवार बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की मौत हो गई। कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के पिपरीगांव निवासी अभिषेक शनिवार को मौसी को लेकर बाइक से ललौली थाना क्षेत्र रिश्तेदार के घर जा रहे थे। बाइकों की भिड़ंत में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी रात को कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन



सदिग्ध हालत में युवती की मौत
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीपुर गांव निवासी इंद्रपाल लोधी की पुत्री शिल्पी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन


दुष्कर्म में दो आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर/जहानाबाद। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जहानाबाद पुलिस ने दारागंज निवासी जाकिर को नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से दुष्कर्म में गिरफ्तार किया है। इधर, सदर कोतवाली पुलिस ने उन्नाव जिले के हसनगंज थाने के टिकटोली निवासी दीपक सिंह को लखनऊ बाईपास से दुष्कर्म में वांछित होने पर गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें