संवाद न्यूज़ एजेंसी फतेहपुर। रेलवे की आरक्षण सेवा शुरू होने के साथ ही विभिन्न स्थानों को टिकट बुक कराने वाले सामने आने लगे हैं । रविवार को 15 टिकट बुक कराए गए । जिसमें सर्वाधिक संख्या सेना के जवानों की रही।
फतेहपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में रविवार सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच आरक्षित टिकट बुक किए गए। इसके लिए एक काउंटर खोला गया था। 6 घंटे चली बुकिंग प्रक्रिया के तहत मुंबई, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, दिल्ली, अलीगढ़ के टिकट बुक कराए गए । इस प्रकार से कुल 15 आरक्षण इन जगहों को जाने के लिए कराए गए। आरक्षण कराने वालों में 8 सेना के जवान रहे। सबसे ज्यादा तीन टिकट मुंबई के बुक कराए गए।