फोटो-14-रेलवे स्टेशन में लगी यात्रियों की भिड़। संवाद
फतेहपुर। महाशिवरात्रि पर संगम नगरी में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शनिवार रात से रविवार भोर तक ट्रेनों और बसों से करीब 15 हजार यात्रियों ने प्रयागराज का सफर किया। रेलवे स्टेशन और रोडवेज कार्यशाला में देर रात तक यात्रियों की आवाजाही बनी रही। रेलवे वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक ट्रेनों से लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने संगम नगरी की यात्रा की। परिवहन निगम के एआरएम सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार सुबह तक बसों से भी करीब पांच हजार श्रद्धालु प्रयागराज गए। सोमवार भोर से संगम स्नान कर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
फोटो-14-रेलवे स्टेशन में लगी यात्रियों की भिड़। संवाद