फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर बीमारी के लिए जेनरिक दवाएं उपलब्ध हैं-सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र दिवस का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों ने जेनरिक दवाओं की विशेषता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब मरीजों की सुविधा के लिए जिलों में जन औषधि केंद्र खोला है जिससे आसानी से सस्ती दवाएं हर मरीज को मिल सके। सीएमओ डा. उमाकांत पांडेय ने कहा कि गंभीर से गंभीर बीमारियों के लिए जेनरिक दवाएं अस्पताल में उपलब्ध हैं। कहा कि डायबिटिज, ब्लड प्रेशर, फाइलेरिया, मलेरिया व विभिन्न रोगों की दवाएं उपलब्ध हैं। मरीज बाहर की महंगी दवाएं न खरीदें। यदि कोई डाक्टर बाहर की दवाएं लिखते हैं तो शिकायत करें कार्रवाई होगी। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. प्रभाकर, डा. रेखारानी, डा. एनके सक्सेना, आरएम गुप्ता आदि रहे।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें