फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कूरियर वापसी का सामान बदल कर 14 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कूरियर वापसी का सामान बदल शाखा संचालक ने करीब 14 लाख कंपनी को चूना लगा दिया। मामले में पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत पटना के राज कुमार बघेल एक कूरियर कंपनी में जनरल मैनेजर ऑपरेशन पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कंपनी की शाखा बिंदकी में संचालित है। शाखा का संचालन बिंदकी कोतवाली के जाफराबाद निवासी अमन पटेल करता है। अमन हब इंचार्ज ऑपरेशन एक्सीलेंस के पद पर नियुक्त था। अमन की नियुक्ति 26 फरवरी 2025 को हुई थी। उसके कार्यकाल दौरान नवंबर 2025 से जनवरी के बीच कूरियर का काफी सामान गायब हुआ और बदला गया। इसका पता ऑडिट में पता लगा। सामान की कीमत 13 लाख 90 हजार 714 रुपये है। इस दौरान 19 व 20 दिसंबर के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। सीसीटीवी फुटेज में अमन वापसी के कूरियर वाले बैग का सामान बदलते व गायब करते नजर आया। जिससे कंपनी को भारी नुकसान पहुंचा। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि धोखाधड़ी, गबन की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें