फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मौरंग खदान संचालक पर 13 लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
खदान संचालक पर 13 लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन

अवैध खनन करने पर खनिज विभाग ने की कार्रवाई
क्रॉसर
किसानों की शिकायत पर डीएम ने कराई थी पैमाइश
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। कोर्रा मौरंग खदान खंड में अवैध रूप से खनन करने पर खदान संचालक पर 13 लाख से अधिक जुर्माना किया गया है। खनिज विभाग ने नोटिस जारी कर आगे अवैध खनन होने पर पट्टा निरस्त करने की चेतावनी भी दी है।
सदर तहसील के कोर्रा मौरंग खदान खंड में मेसर्स मोरस ट्रेडिंग इंडिया का पट्टा है। खनन करीब 15 दिन पहले शुरू हुआ था। 20 दिसंबर को किसानों ने अवैध खनन का आरोप लगाकर सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके बाद किसान डीएम से भी मिले थे।
विज्ञापन

डीएम से शिकायत के पांच दिन बाद टीम जांच टीम खदान पर पहुंची थी। खनिज अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 30 दिसंबर को खदान में पैमाइश की गई थी। जिसमें करीब 960 घनमीटर अवैध खनन पाया। इसके चलते पट्टाधारक पर 13 लाख 40 रुपये जुर्माना किया गया है। पट्टाधारक को नोटिस भी जारी किया गया है। इसमें नियमानुसार खनन न करने र पट्टा निरस्तीकरण की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

कैड़ेपुर में भी पकड़ा था अवैध खनन
खनिज अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कैड़ेपुर गांव में 30 दिसंबर को अवैध मिट्टी खनन पकड़ा गया था। पोकलैंड मशीन को सीज किया गया था। पीएनसी ठेकेदार ने परमीशन भी टीम को दिखाया था। परमीशन दूसरी जगह का था। पैमाइश में खनन एक हेक्टेयर में 10 हजार घनमीटर मिला था। बीस फिट मिट्टी खोदी गई थी। इसके चलते जुर्माना लगाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें