फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। कस्बे में थाने के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार डीसीएम ने दवा लेने आए किसान को टक्कर मार दी। हादसे में घायल किसान की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम अटवा निवासी राकेश शुक्ला उर्फ कल्लू (51) पुत्र शिवसेवक शुक्ला गुरुवार शाम कटरा-बिल्हौर हाईवे से पैदल कस्बा जा रहा था। थाने के पास पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। डीसीएम हाईवे किनारे पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल राकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डीसीएम चालक फरार हो गया। मृतक के भाई राजेश शुक्ला ने बताया कि राकेश विवाहित था। उसके दो बेटे हैं। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। भाई राजेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें