धाता। ब्लाॅक के परिषदीय विद्यालयों के चयनित बच्चों की गणित ओलंपियाड परीक्षा शुक्रवार को चौधरी रामरूप सिंह धनराज सिंह इंटर कॉलेज में हुई। इसमें ब्लॉक के 58 विद्यालयों में पूर्व में हुई परीक्षा के प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले 116 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। इनमें 110 बच्चों ने ब्लॉक स्तर की परीक्षा में प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिभागी छात्रों में सर्वोच्च अंक पाने वाले 10 बच्चों का चयन गणित ओलंपियाड के लिए होगा।