फोटो-31-मोबाइल टावर की जलती मशीन। संवाद
किशनपुर। कस्बे के स्टेट बैंक की शाखा के पीछे स्थित मोबाइल टावर की मशीन में बुधवार सुबह आग लग गई। इससे टावर का कंट्रोल पैनल पूरी तरह जल गया। आग लगने के कारण पूरे दिन इलाके में संबंधित कंपनी के मोबाइल नेटवर्क पर गंभीर समस्या बनी रही। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। साथ ही किसी तरह आग बुझाई। कस्बा समेत आसपास के चार गांवों के 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मोबाइल नेटवर्क नहीं मिला। दोपहर को इंजीनियरों की एक टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शाम को जाकर मोबाइल नेटवर्क बहाल हो सका।
फोटो-31-मोबाइल टावर की जलती मशीन। संवाद