फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ललौली कस्बे में 10 घंटे के जाम से हलाकान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहुआ। बांदा कानपुर हाइवे में भारी वाहनों के दबाव के चलते आए दिन जाम लग रहा है। यह कस्बेवासियों सहित राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है।
ललौली कस्बे में काफी दिनों से रात- रातभर जाम लगने से वाहन चालक और यात्री परेशान हैं। चालक अन्य मार्गों का सहारा ले रहे हैं। बीते बुधवार की रात ललौली कस्बे में रात 9 बजे से 6 बजे सुबह तक रुक रुककर 10 घंटे जाम लगा रहा। सुबह आड़े तिरछे खड़े वाहनों को किसी तरह हटवाने के बाद जाम खुल सका। इस बीच सारी रात भारी वाहन ट्रक डम्फर धीरे धीरे रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

इस जाम में फंसे राहगीर कराह उठे। कई रोडवेज बस जाम में फंसी रही। वाहन चालक अरुण कुमार, रामनरेश सविता, रामकुमार, अंकुश वर्मा, भोला राम, होरीलाल, मंजूर खान, जहांगीर, इनायत, बलदेव, भूपेंद्र समेत अन्य लोगों ने बताया कि ललौली कस्बे, बहुआ, गौरी, बंधवा में वाहन ज्यादा बढ़ जाने से आये दिन जाम से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें