फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 10वीं में जीशान ने किया टॉप, पारवी दूसरे स्थान पर

Sat, 13 May 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीबीएसई 10वीं के नतीजों ने मेधावियों की प्रतिभा का लोहा मनवाया। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर के जीशान खान ने 97.6 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला स्थान पाया। वहीं यहीं की पारवी सिंघानिया ने 97.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और 97 प्रतिशत अंक पाकर शिवम माहेश्वरी ने जिले में तीसरा स्थान पाया। मेधावियों ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। आगे और मेहनत करने के साथ मन लगाकर तैयारी करेंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अभिभावकों व गुरुजनों ने मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को घोषित किए गए सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम में डा. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंट के छात्र छाए रहे। जीशान खान ने 97.6 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला स्थान पाया। यहीं की पारवी सिंघानिया को 97.2 प्रतिशत अंक मिले। वह दूसरे स्थान पर रहीं। यहीं के शिवम महेश्वरी और आर्मी पब्लिक स्कूल के रौनक चौहान 97 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। यहीं के क्रिश पांडेय को 96.8 प्रतिशत अंक मिले। वह चौथे स्थान पर रहे। वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर के सूर्यांश यादव को 96.4 मिले। सेंट एंथोनी स्कूल की सान्या सिंह 96.4 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं। आर्मी पब्लिक स्कूल की नेहा यादव व डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर के अक्षत वर्मा संयुक्त रूप से छठवें, सेंट लॉरेंस स्कूल के पारस यादव, सूरज सिंह, केंद्रीय विद्यालय के तेजस्वी राठौर 96 तथा आर्मी पब्लिक स्कूल की खुशबू संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहीं।
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूूूकेशन सेंटर की प्रधानाचार्या प्रियंका तनेजा ने बताया कि शिक्षकों और बच्चों की संयुक्त मेहनत के प्रयास से ऐसा परीक्षा परिणाम आता है। उन्होंने सभी बच्चों और शिक्षकों को बधाई दी। रोजी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अक्षय श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड संक्रमण काल के बाद अब लगातार विद्यालय संचालित हो रहे हैं। शिक्षकों और परीक्षार्थियों की मेहनत का ही यह नतीजा है। आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य नीतू सिंह, एंथोनी स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सीजू जार्ज ने मेधावियों की सफलता पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें