फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवक की मौत, दामाद पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। अदमापुर गांव में घायल मिले युवक ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिता ने दामाद पर पुत्र को पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना को दुर्घटना मान रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला भोपतपट्टी निवासी कमल सिंह जाटव का 28 वर्षीय पुत्र अतर सिंह उर्फ पुष्पेंद्र सात मार्च को जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव अदमापुर में घायल अवस्था में मिला था। उसके शरीर पर गंभीर चोटें थीं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अतर सिंह को सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंचे परिजन अतर सिंह को कानपुर हैलट अस्पताल ले गए। आठ मार्च की देर रात अतर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पिता कमल सिंह ने बताया कि कन्नौज कोतवाली के छिबरामऊ गांव मंगदपुर निवासी दामाद ने बेटी सरिता के साथ सात मार्च को मारपीट कर आग से जला दिया था। जानकारी पर वह गांव पपियापुर निवासी भांजे गोविंद के साथ बाइक से छिबरामऊ जा रहा था। रास्ते में भांजे ने बताया कि दामाद व साथियों ने गांव अदमापुर में अतर सिंह के साथ मारपीट कर उसको मरणासन्न अवस्था में छोड़कर चला गया है।
विज्ञापन

अतर सिंह की पत्नी गर्भवती है। पति की मौत के बाद से उसका हाल बेहाल है। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि अतर सिंह दुर्घटना में घायल हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें