फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला वकील से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गोलगप्पे की ठेली पर खड़ी महिला वकील से एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक गाली-गलौज कर धमकी देने लगा। इस पर साथी वकीलों ने युवक की पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला वकील ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी याकूतगंज की निवासी महिला वकील सोमवार को दो साथी वकीलों के साथ बड़े चौराहे पर गोलगप्पे की ठेली के पास खड़ी थी। उसी दौरान मोहल्ला नवदिया निवासी एक युवक आया और महिला वकील से छेड़छाड़ करने लगा। उसके विरोध करने पर युवक ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। साथी वकीलों ने युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह हाथापाई करने पर अमादा हो गया। कुछ देर में वहां कई अन्य वकील भी पहुंच गए। सभी ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ ने युवक को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। महिला वकील ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट करने की तहरीर दी। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि जांच करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें