फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़ करने युवक को भीड़ ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा मंदिर के पास एक युवक ने कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन

चीखपुकार पर भीड़ ने युवक पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाया। इसके बाद भीड़ ने टीपी चौराहे पर घेरकर पुलिस से उसे छुड़ाने का प्रयास किया।
नगर के एक मोहल्ले की 16 वर्षीय छात्रा बुधवार शाम कोचिंग जा रही थी।
तभी शिव मंदिर के पास एक के युवक ने उससे छेड़छाड़ की और मंदिर में खींचकर उससे अश्लील हरकतें कीं।
भीड़ ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस उसे बचा कोतवाली ले जा रही थी।
तभी रास्ते में टीपी चौराहे और भीड़ पहुंच गई। भीड़ ने आरोपी युवक को पुलिस से छुड़ाने का प्रयास किया।
छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक आरिश के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें