फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। फर्रुखाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला जटपुरा निवासी रंजीत कश्यप (30) सदर कोतवाली के मोहल्ला लालगेट सोरा वाली गली निवासी मौसा मुन्नालाल कश्यप के घर आया था। वह देर शाम मौसेरे भाई कपिल (30) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। चिलसरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर कपिल को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रंजीत की पत्नी मालती पुत्र रचित व रमन हैं। बड़े अनिल व छोटे शिवम और सत्यभान है। माता रानी देवी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें