फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार उत्तराखंड डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो साथी घायल हो गए। युवक स्क्रीन प्रिंटिंग का काम करता था। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बजरिया सर्वोदय नगर निवासी हिमांशु दुबे उर्फ गोलू (23) अपने साथी नवाब न्यामत खां पश्चिम निवासी रिषि शर्मा और शिवम राजपूत के साथ रविवार रात सवायजपुर किसी काम से जा रहे थे। रात करीब 12 बजे चाचूपुर मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार उत्तराखंड डिपो की बस ने टक्कर मार दी। इससे तीनों दूर जा गिरे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल लाई, जहां हिमांशु को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दोनों घायल इलाज के बाद घर चले गए।
हिमांशु के तीन छोटे भाई प्रांशु, दिव्यांशु और चिराग तथा बहन श्रद्धा है। वह सबसे बड़ा घर में कमाऊ था। मां नीतू और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जन्मदिन मनाने के बाद घर से निकला था गोलू
गोलू का रविवार को ही जन्मदिन था। उसने घर में जन्मदिन मनाया। इसके बाद वह पेट्रोल भराने के लिए घर से निकला था। रास्ते में दोस्तों के मिलने पर वह जरूरी काम से सवायजपुर की ओर जा रहा था। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन

चार माह पहले पिता और सौतेली मां की हुई थी मौत
पिता दरवेश द्विवेदी उर्फ बबलू ने दूसरी शादी कर ली थी। करीब चार माह पहले दूसरी पत्नी ने घर में आग लगा। बुझाते समय बबलू भी गंभीर रूप से झुलस गया था। इलाज के दौरान करीब एक महीने बाद बबलू की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें