फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

Fri, 19 May 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पेट्रोल पंप से निकले एक बाइक सवार को तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे उसके गंभीर चोटें आईं। घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

कंपिल थाने के गांव सिकंदरपुर तेइया के मजरा हन्या निवासी सोनू (18) गुरुवार सुबह कस्बे में आया था। वह बाइक में पेट्रोल डलवाकर जैसे ही मुख्यमार्ग पर पहुंचा, तो तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया। सोनू को एंबुलेंस से गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सोनू हेलमेट नहीं लगाए था। सोनू चार भाइयों में सबसे बड़ा था। नितिन, अंशुल, रंजीत व बहनों में सोनी व जीतू हैं। मां मीरा और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सोनू पढ़ाई छोड़ने के बाद गांव में मेहनत मजदूरी करता था।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें