फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सड़क हादसे में घायल युवक की पांच दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। पांच दिन पूर्व गांव चंदुइया के पास बाइक की टक्कर से घायल हुए युवक की शनिवार देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन


मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिलसंडा निवासी आनंद किशोर(40) 28 फरवरी को चंदुइया स्थित बैंक जा रहे थे। वह बाइक की टक्कर से घायल हो गए थे। परिजनों ने सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया था। जहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दो दिन पूर्व परिजन अस्पताल से घर ले आए। शनिवार देर रात उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। रविवार को मेरापुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आनंद किशोर गांव में परचून दुकान चलाते थे। उनके दो पुत्र व एक पुत्री है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें