फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जमापुर मोड़ पर दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमापुर मोड़ के पास गुरुवार रात गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। घायल को रात में ही लोहिया अस्पताल लाया गया। उसका शव मोरचरी में रखवा दिया गया है। पुलिस के प्रयास के बावजूद शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के जमापुर मोड़ पर गुरुवार रात करीब दो बजे कुछ लोगों ने गंभीर रूप से घायल एक 38 वर्षीय युवक को सड़क किनारे पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार सुबह करीब पौने तीन बजे इमरजेंसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना पुलिस ने आसपास गांवों में शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर देर रात तक सफलता नहीं मिली। उसके सिर में गंभीर चोटें हैं। लाल रंग की जैकेट पहने हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें