फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मच्छरदानी लगाते समय सांप के काटने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मच्छरदानी लगाते समय सांप के काटने से युवक की मौत हो गई। युवक की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव झब्बूपुर निवासी सुनील शाक्य(21) पिता प्रेमचंद्र शाक्य के साथ मिलकर खेती करता था। उसकी जनपद एटा थाना सदर के गांव उदयपुरा निवासी चंद्रशेखर की पुत्री अनामिका से तीन माह पहले ही शादी हुई थी। गुरुवार रात सुनील कमरे में सोने के लिए चारपाई पर मच्छरदानी लगा रहा था। उसी दौरान सांप ने उसको डस लिया। सुनील चारपाई पर गिरकर बेहोश हो गया। कुछ देर बाद पत्नी अनामिका कमरे में आई। उसने पति को बेहोश पाया। अनामिका के शोर मचाने पर परिजन उसको सीएचसी कायमगंज लेकर गए। वहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। मां नन्ही देवी, पत्नी अनामिका, भाई राजू, सत्यवीर, श्यामवीर को रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सुनील सभी भाइयों में सबसे छोटा था। शुक्रवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें