फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सांप के डसने से युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-15,फाइल फोटो क्रिश ,स्रोत:परिजन
विज्ञापन
अमृतपुर। गांव में जमीन पर सो रहे एक युवक को सांप के डस लिया। परिजन झाड़ फूंक कराते रहे । हालत खराब होने पर परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के अमृतपुर निवासी क्रिश (18) घर के अंदर फर्श पर पर सो रहा था तभी अचानक सांप ने उसे डस लिया। परिजन आनन-फानन में उसे गांव में एक झाड़-फूंक करने वाले के पास लेकर पहुंचे। वहां काफी देर तक झाड़-फूंक होती रही। हालत में सुधार न होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर लेकर गए। डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल को रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल पहुंचते ही डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें