फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Thu, 20 Jul 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। बाथरूम से नहाकर निकले युवक ने नंगे पैर पंखे का प्लग लगाया। इससे वह करंट की चपेट में गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सुभानपुर निवासी इंतजार का 19 वर्षीय पुत्र अजहर सुबह बाथरूम से नहाकर निकला। उसका बदन पानी से भीगा था। पैरों में चप्पल भी नहीं थी। उसने पंखे का प्लग बिजली के बोर्ड में लगाया। उसको जोरदार करंट लग गया। इससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गया।
परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉ अमरेश कुमार ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में लिखित दे दिया कि उन्हें कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करनी है। इसके बाद रोते बिलखते हुए शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजहर के पिता सिलाई का काम करते हैं। पिता के साथ अजहर ने भी सिलाई का काम सीख लिया था। मां रहनुमा व छोटा भाई उमर उसकी अचानक मौत से काफी दुखी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें