फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 06 May 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैस एजेंसी से काम करके घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। परिजनों ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज के गांव निमो नगला निवासी राकेश जाटव (35) गैस एजेंसी पर काम करतेे थे। गुरुवार शाम काम खत्म करके पैदल घर जा रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। छोटे भाई रवि ने कस्बे के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उसे दोपहर में लोहिया अस्पताल लाया गया। देर शाम इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। शव मोरचरी में रखवा दिया गया है। अमृतपुर के निगार नगला निवासी बहनोई आदेश कुमार ने बताया कि चार बहनें और एक भाई है। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें