मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बलिया निवासी 35 वर्षीय युवक का गुरुवार को परिजनों से विवाद हो गया।
दोपहर तीन बजे युवक कमरे में साड़ी से कुंडे पर फंदा लगाकर लटक गया। परिजनों ने जब युवक को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया।
आस पास के लोगों की मदद से युवक को फंदे से उतारा गया। परिजन युवक को पास के एक डॉक्टर के पास लेकर गए।
डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। युवक के तीन बेटियां हैं।