फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ की अफीत सहित कन्नौज का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। पुलिस ने काली नदी पर चेकिंग के दौरान कन्नौज के युवक से एक किलो अफीम सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय व एसओ अमर पाल सिंह फोर्स के साथ काली नदी पुल पर बुधवार शाम सात बजे चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक बाइक से गुरसहायगंज की ओर से आया। तलाशी में युवक के पास से एक किलो अफीम बरामद हुई।
पूछताछ में उसने अपना नाम जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के गांव मलिकपुर निवासी युवक जावेद उर्फ बबलू बताया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उससे पता लगा रही कि वह अफीम लेकर कहां जा रहा था। सीओ रवींद्र नाथ राय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कीमत दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें