संकिसा। मोबाइल व लैपटॉप चोरी करने में पुलिस ने एक युवक व दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी के छह मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद कर लिए।
मेरापुर एसओ नवीन कुमार सिंह ने शुक्रवार देर रात को जनपद एटा थाना नयागांव सराय अगहत निवासी करन नायक को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। तलाशी में पुलिस ने उसके पास से मोबाइल व लैपटॉप बरामद किए। पूछताछ में करन ने बताया कि जनपद मैनपुरी थाना भोगांव के एक गांव से यह मोबाइल चोरी किए थे। इन्हें मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पुनपालपुर के मजरा नानकार निवासी मान पाल सिंह को बेचता है। पुलिस ने मान पाल सिंह को पकड़ लिया। पूछताछ में मान पाल सिंह ने बताया कि गांव छिछौनापुर निवासी मोनू व मृदुल को दो मोबाइल बेचे हैं। निशानदेही पर चोरी के छह मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।