नवाबगंज। पड़ोसी गांव में दोस्त के घर गए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव घर लेकर आए। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
क्षेत्र के गांव नगला जब्ब निवासी रंजीत उर्फ बब्बू (42) बुधवार शाम पड़ोसी गांव नवादा निवासी दोस्त के यहां गया था। वहां रात में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोस्त ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे। शव रात में ही घर ले आए। शव के पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे दरोगा इंद्रजीत सिंह ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। रंजीत की मां सावित्री, पत्नी रेननू, पुत्र सुधांशु, प्रांशु व अभिषेक का रो-रो कर बुरा हाल है।
-