फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जान

विज्ञापन
फोटो-12 अरुण कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
अमृतपुर। थाना क्षेत्र के गांव मोकुलपुर निवासी अरुण माली (25) शराब पीने का आदी था। रात में शराब पीकर घर आया तो पत्नी से विवाद होने लगा। विवाद शांत होने के बाद परिवार के सभी लोग छत पर सोने चले गए। रात में मां की साड़ी लेकर नीचे उतर आया और कमरे में पंखा के कुंडे में साड़ी से फंदा लगाकर लटक गया। सुबह करीब पांच बजे मां विमला देवी छत से नीचे उतर कर आईं तो अरुण को लटका देख कर चीखने लगी। परिजन व पड़ोसी ने पहुंचकर शव को नीचे उतारा। चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी सलोनी, मां, भाई अर्जित, सुमित, बहन रोली, छह माह का पुत्र अर्पित है। ग्रामीणों ने बताया कि अरुण शराब पीकर घर आता था। आए दिन विवाद होता था। पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। मंगलवार को शाम को भी पत्नी से विवाद हुआ था। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फांसी किस कारण लगाई है। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें