फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भाई से विवाद के बाद युवक ने खुद को तमंचे से मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। मौसी के घर रह रहे युवक ने फोन पर भाई से विवाद होने के बाद तमंचे से खुद को गोली मार ली। युवक लहूलुहान अवस्था में खेत में पड़ा मिला। पुलिस एंबुलेंस से घायल को सीएचसी ले गई। हालात गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। टॉर्च की रोशनी में पुलिस तमंचा खोजने में जुटी रही।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला पीरजात निवासी देवपाल यादव (26) मां रानी देवी के साथ क्षेत्र के गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी मौसी विमला देवी के घर रह रहा है। गुरुवार शाम रानी दवा लेने गई थी। शाम करीब 6 बजे देवपाल का फोन पर उसके बड़े भाई दृगपाल यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए देवपाल ने खेत में तमंचा से खुद के गोली मार ली। गोली पेट के ऊपर लगकर आर- पार हो गई। खेतों में घूमने गए बच्चों ने देवपाल को लहूलुहान हालात में पड़ा देखा तो इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जानकारी पर मां रानी देवी पहुंची। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। सीओ अमृतपुर रविंद्र नाथ राय ने पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली।हालत गंभीर होने पर देवपाल को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मां रानी देवी ने बताया कि बड़ा पुत्र बाहर रहकर नौकरी कर रहा है। छोटा पुत्र देवपाल गुड़गांव में नौकरी करता था। वह दो महीने पहले ही आया था। गोली कैसे लगी इसके बारे में जानकारी नहीं है।

सीओ रविंद्र नाथ राय ने बताया कि पूछताछ में घायल ने बताया कि उसका भाई से विवाद हुआ। इसी कारण उसने खुद के तमंचे से गोली मार ली। हाल गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें