फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रात में युवक की हत्या, सुबह संदिग्ध हालात में पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के सहरईया गांव में शुक्रवार की देर रात युवक की हत्या कर दी गई। सुबह संदिग्ध हालात में उसके पिता का शव खेत में एक बोरे पर पड़ा मिला है। चचेरे भाई ने ताऊ पर ही पुत्र की हत्या करने व इसी सदमे में मौत हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम में पुत्र की गर्दन व सिर में आई चार गंभीर चोटों के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। पिता की मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।

थाना क्षेत्र के गांव सहरईया निवासी रामनिवास वर्मा (50) खेती करते थे। पुत्र कुलदीप उर्फ बंटी (25) शराब पीने का आदी था। शनिवार की सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने रामनिवास का शव राजेंद्र के खेत पर एक बोरे के ऊपर पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन रामनिवास का शव घर ले आए। कुलदीप के घर पर न होने से उसकी तलाश की गई तो दूसरे मकान की छत पर कुलदीप का शव गद्दे पर पड़ा मिला। उसके सिर व गर्दन से खून निकल रहा था। शव के पास में मोबाइल, इयरफोन, तंबाकू की पुड़िया और जूते पड़े थे। एसपी विकास कुमार, एएसपी डॉ संजय कुमार, सीओ कायमगंज सत्येंद्र सिंह सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन




चचेरे भाई अवधेश ने ताऊ रामनिवास के खिलाफ कुलदीप की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कुलदीप शराब पीने का आदी था। पांच वर्ष से रामनिवास पुत्र के शराब पीने से परेशान थे। दोनों में शुक्रवार को झगड़ा हुआ था। कुलदीप दूसरे मकान की छत पर सो गया। रामनिवास ने पुत्र की सोते समय गर्दन व सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। सुबह शौच के लिए जाते समय रामनिवास की सदमे से मौत हो गई।

एसपी विकास कुमार ने बताया कि रामनिवास का शव खेत जाने वाले रास्ते पर मिला। पुत्र कुलदीप का शव छत पर पड़ा मिला। उसके सिर व गर्दन पर प्रहार किया गया। कुलदीप के शराब पीने के कारण रामनिवास का उससे आए दिन विवाद होता था। ऐसे में प्रतीत होता है कि रामनिवास ने पुत्र की हत्या की है। उसके अंगौछे में खून के निशान मिले है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।





विवाद होने पर पुत्र ने ट्रैक्टर में लगाई थी आग



कुलदीप उर्फ बंटी के शराब पीने पर पिता रामनिवास का एक माह पूर्व विवाद हुआ था। कुलदीप ने गुस्से में आकर ट्रैक्टर में आग लगा दी थी। परिवार व गांव के लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर में लगी आग को बुझाया था। परिवार के लोगों के समझाने पर रामनिवास ने थाने में शिकायत नहीं की थी। इससे पहले भी पिता पुत्र में आए दिन गाली-गलौज व विवाद होता रहता था।
विज्ञापन






पलभर में उजड़ गया परिवार



पति रामनिवास की मौत की सूचना पर पत्नी कमला, पुत्री दीपसी व काजल का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कुछ देर बाद कुलदीप का शव छत पर मिलने की सूचना पर मां कमला व पुत्री दीपसी, काजल मौके पर पहुंची। दहाड़े मारकर रोने पीटने लगी। इकलौते पुत्र कुलदीप को लहूलुहान देखकर कमला बेहोश हो गई। परिवार के लोग उनको संभालने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें