फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पैंटून पुल से गंगा में छलांग लगा रहा युवक एंगल में फंसा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर बना पैंटून पुल सहूलियत के सात जानलेवा भी साबित हो रहा है। एक युवक पुल से गंगा में छलांग लगाते वक्त एंगल से टकरा गया। इससे वह धार में बहने लगा। लोगों ने निकालकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के पांचाल घाट के पश्चिम में गंगा भक्तों की सुविधा के लिए पैंटून पुल बना है। स्नान करने वाले युवाओं ने उसे स्टंट और मनोरंजन का माध्यम बना लिया। यही वजह है कि कई युवाओं की जान भी जा चुकी है। बृहस्पतिवार सुबह अमेठी कोहना निवासी शिवम (26) ने पैंटून पुल से गंगा में छलांग लगाई। इसी दौरान वह लोहे के एंगल से टकरा गया। इससे उसके पेट में गंभीर चोट आई। वह गंगा की धार में बहने लगा। पास में ही मौजूद नाविकों ने उसे बाहर निकाला।
एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत में सुधार बताया जाता है। युवाओं के छलांग लगाने से रोकने के लिए सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी, मगर यह कागजी साबित हो रही है। एक भी पुलिस कर्मी वहां दिखाई नहीं देता। लिहाजा लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें