फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पत्नी के घर जाने से मना करने पर युवक ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। विवाद के बाद बहनोई के घर गई पत्नी को बुलाने गए पति से इन्कार करने पर फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे लोगों ने उसे पेड़ पर लटका देखा। पुलिस ने जांच की है।
विज्ञापन

कायमगंज के मोहल्ला सधवाड़ा निवासी अनिल (45) का दो दिन पूर्व पत्नी सर्वेशा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी के बाद अनिल ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। सर्वेशा नाराज होकर कंपिल के गांव निजामुद्दीनपुर निवासी बहनोई दुर्विजय के घर चली आई। बुधवार सुबह अनिल पत्नी को घर ले जाने के लिए दुर्विजय के घर आया।
महिला ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर अनिल ने गांव से करीब 300 मीटर दूर स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर साड़ी से फंदा लगा लिया। बाद के पास से निकले लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा, तब परिजनों को सूचना दी। अनिल के दो पुत्र विपिन और पवन हैं। साथ ही तीन पुत्रियां स्नेहा, शुभी और आकांक्षा हैं। अनिल दो भाइयों में बड़ा था और हलवाई का काम करता था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें