फर्रुखाबाद। शहर में घर जाते वक्त एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। सीने में गोली लगने से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। घटना पुरानी रंजिश में बताई जा रही है।
मऊदरवाजा थाने के कांशीराम कॉलोनी निवासी गौरव गुप्ता (32) रात करीब पौने 10 बजे घर जा रहा था। पुरानी चुंगी से कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर मजार से कुछ पहले कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर भागता हुआ मजार के पास जा गिरा। आसपास के लोग पहुँचे। घायल को ई-रिक्शा से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।