फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, मौसेरा भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मौसेरे भाई के साथ बाइक से उसकी ससुराल आ रहे एक युवक की बाइक में सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। घायल भाइयों को लोहिया अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान एक की मौत हो गईं, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

मैनपुरी सदर कोतवाली के गांव खरपरी निवासी आकाश (26), राजीव गांधीनगर निवासी मौसेरे भाई आदेश कुमार (25) के साथ उसकी ससुराल सातनपुर आ रहे थे। मोहम्मदाबाद के पास पहुंच सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, वहां हालत गंभीर होने पर दोनों भाइयों को शाम को लोहिया अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान आकाश ने दम तोड़ दिया, जबकि आदेश की हालत गंभीर बनी हुई है। हेलमेट न लगे होने से आकाश के सिर में चोटें बताई जा रही हैं।
वह मां ममता और पिता किशन पाल का इकलौता बेटा था। उसके दो बहने हैं। दोनों भाइयों के परिजनों को भी सूचना दे दी गईं है। आदेश के साले दीपक ने बताया कि रास्ते से फोन कर बताया था कि वह आ रहे हैं। दूसरी बाइक सवार मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें