फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टेंट का पोल खड़ा करते हाईटेंशन करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लड़की की शादी में छत पर टेंट लगाते वक्त लोहे के पोल में आए करंट से एक युवक की मौत हो गई। परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव गढि़या ढिलावल निवासी रमन कश्यप (20) टेंट लगाने का काम करता था। वह मंगलवार सुबह जहानगंज थाने के गांव उगायतपुर निवासी तौहीद की बेटी की शादी में टेंट लगाने गया था। छत पर दावत के लिए टेंट लगा रहा था, उसी समय मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार एक पोल में छू गया।
रमन उसी से सीधा कर रहा था। इससे लगे करंट से वह मौके पर ही बेहोश हो गया। तेज आवाज होने पर आसपास के लोग भागकर पहुंचे, जब तक वह बेहोश हो चुका था। आनन-फानन में उसे लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

रमन के ताऊ राम सिंह ने बताया कि वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़ा भाई धर्मवीर, सचिन और छोटा प्रांजल है। एक बहन की शादी हो चुकी है। रमन काफी मेहनती था। उसके पिता रामपाल की मौत हो चुकी है। मां सोनी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें