फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। युवक ने कमरा बंद कर पंखे में साड़ी बांधकर फंदा लगा लिया। परिजनों ने खिड़की से उसे लटका देखा, तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुंडी तोड़कर नीचे उतारकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हजियांपुर निवासी सचिन खटिक (21) ने शुक्रवार रात कमरा बंद कर लिया। छत में लगे पंखे से साड़ी बांध कर फंदा लगाकर लटक गया। सुबह काफी देर तक कमरा नहीं खुला, तो परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा। सचिन का शव फंदे पर लटका देख चीख-पुकार मच गई।
सचिन के भाई रजनेश कुमार ने इसकी सूचना फैजबाग चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को दी। पुलिस ने कुंडी तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम कराया। सचिन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े राहुल और रजनेश हैं। मां उर्मिला, पिता रामनिवास का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता खेती करते हैं। रजनेश ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात कुछ पड़ोसियों ने सचिन के साथ मारपीट की थी। इसी से खिन्न होकर उसने फंदा लगा लिया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि मृतक के भाई ने लिखित तहरीर दी है। उसमें किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें