फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चुनावी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। चुनावी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीट दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्रधान पति व दो पुत्रों सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव निजामउद्दीनपुर निवासी मुशाहिद मंगलवार देर शाम को गांव की एक दुकान पर किराने का सामान लेने गया था। उसी समय प्रधान पति उम्मीद, पुत्र फैसल, खुशनवाज, साथी मुन्ना दुकान पर पहुंच गए। ये लोग चुनाव की रंजिश में मुशाहिद से गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी लोगों ने लाठी-डंडों से मुशाहिद को पीट दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने रंगी खां की तहरीर पर उम्मीद, फैसल, खुशनवाज व मुन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रात में ही मुशाहिद का मेडिकल कराया। पुलिस ने उम्मीद व फैसल को पकड़ लिया। बुधवार को दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसओ अच्छेलाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें