फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। मजदूरी पर जाने को लेकर मां से हुई कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक तीन वर्षों से मानसिक रुप से बीमार था।उसकी पत्नी मायके में रह रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मिलकिया निवासी अनिल (26) मजदूरी करके परिवार की गुजर बसर करता था। कोतवाली फतेहगढ़ के गांव धंसुआ में अनिल की ससुराल है। उसकी पत्नी रीता तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही है। अनिल घर पर अपनी मां कन्या देवी के साथ रहता था। सोमवार सुबह कन्या देवी ने अनिल से मजदूरी पर जाने को कहा।
अनिल ने मजदूरी पर जाने से मना कर दिया। इस पर अनिल की मां से कहासुनी हो गई। इसके बाद कन्या देवी घर के बाहर चली गई। एक घंटे के बाद घर वापस आई तो अनिल को घर के बरामदे में कुंडे से फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन

कन्या देवी के चीखने पर पड़ोसी आ गए। सूचना पर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने घटना की जांच की। कन्या देवी ने पुलिस को बताया अनिल तीन वर्षों से मानसिक रूप से बीमार था। दरोगा यतेंद्र यादव ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें