डिवीजन कार्यालय भोलेपुर में मीटर रीडरों को ठीक से काम करने की हिदायत देते एक्सईएन ग्रामीण। संवा?
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। ग्रामीण क्षेत्र के 1.04 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से 6240 का जुलाई में बिजली बिल नहीं बनाए गए। बिलिंग एजेंसी के कर्मचारियों ने 97,760 उपभोक्ताओं के बिल बनाए, उसमें भी 13,686 के बिल गलत कर दिए। शत प्रतिशत बिलिंग न होने पर एक्सईएन ग्रामीण ने मीटर रीडिरों की क्लास लगाकर चेतावनी दी।
ग्रामीण खंड में 1.16 लाख बिजली के उपभोक्ता हैं। इसमें 12 हजार नलकूप के कनेक्शन हैं। बाकी 1.04 घरेलू और कामर्शियल उपभोक्ता हैं। सभी उपभोक्ताओं को उनके यहां लगे मीटर के आधार पर रीडिंग का बिल बनाकर देने के लिए आउटसोर्स पर कर्मचारी लगे हैं। प्रत्येक माह शत प्रतिशत बिलिंग न होने से प्रबंध निदेशक ने एक्सईएन ग्रामीण को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
इसको लेकर एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने सोमवार को सभी मीटर रीडरों को कार्यालय परिसर में बुलाकर शत प्रतिशत बिलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को बिल बनाकर दिए जाएं, अगर कोई बिल गलत बनाकर दिया जाएगा, तो उस मीटर रीडर के खिलाफ कार्रवाई होगी।
एक्सईएन ग्रामीण ने बताया कि जुलाई में 1.04 उपभोक्ताओं में से 96760 उपभोक्ताओं के बिल बनाए गए। इसमें भी 13,686 उपभोक्ताओं के गलत बिल बना दिए गए हैं, जिनको सही करने के निर्देश एसडीओ व जेई को दिए हैं।