फर्रुखाबाद। कानपुर में विश्वविद्यालय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियाें की टीम ने नौ स्वर्ण व रजत व कांस्य के आठ-आठ पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
पुष्कर कराटे अकेडमी की टीम ने विश्वविद्यालय में आठ व नौ जुलाई को हुई कराटे प्रतियोगिता में भाग लिया। इसका आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स की ओर से किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाखी सक्सेना, आदित्य कुमार, वैष्णवी चतुर्वेदी, अर्पिता भारद्वाज, आयुष राजपूत, आरव रस्तोगी, वेदांत रस्तोगी ने एक-एक और यशस्वी दीक्षित ने दो स्वर्ण पदक जीते। उमंग तिवारी, रिद्धी चतुर्वेदी, अवंतिका श्रीवास्तव, शौर्य प्रताप, सक्षम, आरव रस्तोगी, अमन वर्मा, वित्तल वर्मा व पुष्कर भारद्वाज ने रजत पर कब्जा किया। चेतन सिंह, दीक्षा गौर, अश्विक श्रीवास्तव, सक्षम, वेदांत, अमन वर्मा, पुष्कर भारद्वाज व वित्तल वर्मा ने कांस्य पदक स्पर कब्जा जमाया। जिले की टीम ने कड़ी मेहनत के बल पर 26 मेडल हासिल किए। कोच सेंसई पारस भारद्वाज व कोच आरती भारद्वाज ने बताया कि पुष्कर भारद्वाज और विट्ठल वर्मा ओपन प्रतियोगिता में भाग लेकर दूसरे स्थान पर रहेे। संरक्षक सचिन यादव, सर्वेंद्र सिंह, लालजी सक्सेना, सोनू ठाकुर ने बधाई दी।