फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला के मकान के ताले तोड़कर कब्जा, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। होली का त्योहार करने पैतृक गांव गई एक महिला के मकान के ताले तोड़कर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया। वापस आने पर विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला श्यामनगर भोपतपट्टी निवासी उपासना ने मोहल्ले के ही चंद्रपाल, उनकी पत्नी चंद्रावती, प्रीती, अवनेश व अग्निवेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि वर्ष 2011 में चंद्रपाल के मकान में सहखातेदार ज्ञानवती से हिस्सा खरीदा था। तभी से वह बच्चों के साथ उसी मकान में रह रही हैं। 23 मार्च को होली पर वह पैतृक गांव रमापुर जसू थाना शमसाबाद में कमरों में ताला डालकर गईं। 28 मार्च को वापस आने पर देखा कि चंद्रपाल ने परिवार के सहयोग से ताले तोड़कर अपने ताले डालकर कब्जा कर लिया। जब उनसे ताले डालकर कब्जा करने का कारण पूछा, तो गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें