फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में महिला को गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में भर्ती शोभा मिश्रा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जमीन को लेकर भाइयों में विवाद के चलते सोमवार शाम एक महिला को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को महिला की देवरान गोली लगने से घायल हुई थी।
विज्ञापन

राजेपुर थाने के गांव सलेमपुर निवासी अरुण मिश्रा का छोटे भाई गोविंद मिश्रा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार शाम गोविंद मिश्रा व अरुण मिश्रा में विवाद हुआ था। तभी गोविंद की पत्नी शिवानी मिश्रा वीडियो बनाने लगी थी।
इस दौरान तमंचे से चली गोली लगने से शिवानी घायल हो गई थी। इस मामले में गोविंद ने अरुण और उनके बेटे देव मिश्रा पर मुकदमा दर्ज कराया।
सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे अरुण की पत्नी शोभा मिश्रा चक्की पर आटा उठाने गई थीं। रास्ते में कुछ लोगों ने घेर कर मारपीट शुरू कर दी।
शोभा ने भागने की कोशिश की, तो उसके पेट में गोली मार दी। इससे वह मौके पर ही गिर गईं। घायल को सीएचसी से लोहिया अस्पताल लाया गया। डॉ. अरिदमन सिंह ने महिला को रेफर कर दिया है। पुलिस ने महिला से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें