फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय न मिलने पर डीएम के सामने रो पड़ी महिला

विज्ञापन
कायमगंज में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से फरियाद करते हुए रोती महिला। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में आईजी प्रशांत कुमार, डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने पीड़ितों की फरियाद सुनीं।
विज्ञापन

पट्टे की जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए भटक रही महिला डीएम से न्याय की गुहार लगाते रोने लगी। वह बोली, उसे न्याय नहीं मिल रहा है। डीएम ने एसडीएम को जांच कराकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए।
212 शिकायतों में 29 का मौके पर निस्तारण किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में आई गांव नीवलपुर निवासी गीता देवी ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया और वह रोने लगी। उसने अपना सिर टेबल पर रख दिया।
डीएम के पूछने बताया कि उसे दो बीघा पट्टे की जमीन मिली थी। उस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। वह जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए अफसरों के पास भटक रही है, लेकिन न्याय नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव जिजौटा निवासी गजेंद्र सिंह को विधायक डॉ सुरभि ने आईजी के सामने पेश किया।
उसने कहा कि अपने खेत से दूसरे खेत में मिट्टी डालने के लिए परमीशन कराई थी। शुक्रवार को कंपिल पुलिस उसका ट्रैक्टर पकड़ लिया। परमीशन दिखाने पर पुलिस ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।
रात में खनन निरीक्षक को बुलाकर 20 हजार रुपये लेकर ट्रैक्टर छोड़ दिया। आईजी ने मामले में जांच कराने के एसपी को निर्देश दिए।
गांव जिजौटा निवासी शीलेन्द्र ने दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि मंडी समिति के आढ़ती रामशंकर ने उसकी फसल के 4 लाख 38 हजार 538 रुपये हड़प लिए। मुकदमा दर्ज होने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एसपी ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान 212 पीड़ित आए, इसमें 29 का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम संजय सिंह, सीओ सोहराब आलम आदि मौजूद रहे।इसके बाद
संपूर्ण समाधान दिवस के बाद आईजी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस के साथ कसबा, जामा मस्जिद, बजरिया, मुख्य चौराहा से पृथ्वी दरबाजा होते हुए रुट मार्च किया। इससे सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव भौंरुआ निवासी रामरतन ने आईजी प्रशांत कुमार सेबेटे के हत्यारोपियों को पकड़वाने की गुहार लगाई। उसने कहा कि पुत्र हर्षित (9) जो कक्षा 5 का छात्र था।
गांव के कुछ लोगों ने 22 सितंबर 21 को दिन में हत्या कर पेड़ पर लटका दिया था आईजी ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें