फर्रुखाबाद। महिला ने डॉॅक्टर समेत तीन लोगों पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। एसपी के आदेश पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ निवासी महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह एक फैक्टरी में नौकरी करती थी। अनवरगंज स्टेशन पर दो लोगों से उसकी मुलाकात हुई तो उन्होंने अस्पताल में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया।
उनके कहने पर वह चार नवंबर को शाम छह बजे फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची और उन्हें फोन किया तो सलेमपुर व मोहल्ला छपट्टी निवासी दो व्यक्ति आए और उसे बाइक से कायमगंज ले गए।
इसके बाद एक डॉक्टर सहित तीनों लोग उसे एक कमरे पर ले गए।
तमंचा दिखाकर तीनों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बैग से कागज व 2500 रुपये निकाल लिए। सुबह उसे लखनऊ जाने वाली बस पर बैठा दिया।
लखनऊ पुलिस ने घटना फर्रुखाबाद की बताकर रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। एसपी ने उसे महिला थाने भेजकर मऊदरवाजा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।