फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घरेलू विवाद में महिला फंदे पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। घरेलू विवाद में महिला कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सास ने बहू को लटका देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोगों ने शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला हूसा निवासी मुनीश कश्यप की हरदोई थाना पाली गांव भरखनी निवासी लल्लू की पुत्री रविता(30) से वर्ष 2016 में शादी हुई थी। मुनीश की मां रूपरानी रिश्ते में रविता की सगी बुआ हैं। शुक्रवार को गांव में होली मिलन की तैयारियां चल रही थीं। मुनीश बाजार से सामान लेने के लिए गया था। मां रूपरानी व रविता घर में थीं। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रविता कमरे में चली गई। रूपरानी ने सोचा बहू सोने गई है। लगभग एक घंटे बाद रूपरानी बहू को आवाज देते हुए कमरे में पहुंची तो रविता को कमरे के कुंडे में अंगौछे से फंदे पर लटका हुआ पाया।
विज्ञापन

रूपरानी के शोर मचाने पर आस-पास के लोग आ गए। रविता को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी गई। रविता के पिता लल्लू भी परिजनों के साथ पहुंच गए। पुलिस ने पति मुनीश की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ संत प्रकाश पटेल ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार का कोई भी आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें