फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Mon, 17 Jul 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने महिला को फंदे पर लटका देखकर प्रधान व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव फंदे से उतारा। फारेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

काेतवाली क्षेत्र के गांव गोसरपुर निवासी संजय सिंह की पत्नी पार्वती (32) ने शनिवार की रात को कमरे के कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह पड़ोसी महिला ने पार्वती को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो पार्वती का शव फंदे पर झूल रहा था। ग्रामीणों ने प्रधान व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अंदर से बंद कुंडी को खोला। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर नमूने लिए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि संजय ने नौ वर्ष पहले पश्चिम बंगाल निवासी पार्वती से शादी की थी। पति संजय गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन

पार्वती का छह वर्ष का पुत्र रामलाल, दो वर्ष की पुत्री परी, ननद रेशमा कुमारी उर्फ रन्नो के साथ पंजाब में रहते है। पार्वती गांव के बुजुर्ग दंपती रामकिशोर के यहां खाना बनाती थी। कभी-कभी वहीं सो जाती थी। पार्वती की बोलचाल की भाषा गांव के लोगों के समझ में नहीं आती थी। उसके यहां कम लोग ही आते जाते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें