फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दस लाख और कार के लिए महिला को घर से निकाला

Sat, 22 Jul 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दहेज में कार व दस लाख की मांग नहीं पूरी होने पर ससुरालीजनों ने महिला को मारपीट कर एक माह की बच्ची सहित घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सहित दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सोना जानकीपुर निवासी पूजा ने कादरी गेट थाने में रामलीला गड्डा निवासी पति अंकित राय, सास रजनी, ननद शीतला, ननदोई राजेंद्र सिंह, ननद सविता, ननदोई ऋषि कुमार, ननद कविता, ननदोई विपुल कुमार, जेठानी अनीता व कल्पना के खिलाफ एसपी विकास कुमार के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि 18 जून 2022 को उसकी शादी अंकित के साथ हुई थी। पिता ने क्षमता के अनुसार दान दहेज दिया था। शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन दहेज में दस लाख रुपये व कार की मांग करने लगे। इसी बीच पूजा ने एक बेटी को जन्म दिया। ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करते रहे। मांग नहीं पूरी होने पर ससुरालीजनों ने 19 जुलाई को पूजा को मारपीट कर एक माह की पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। पूजा किसी तरह मायके पहुंची। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें