फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालीजनोें पर हत्या का आरोप लगाया। महिला ने पांच दिन पहले पुत्र को जन्म दिया था। सीओ कायमगंज व एसओ ने परिजनों से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी शिवम की 24 वर्ष की पत्नी लता ने पांच दिन पहले पुत्र को जन्म दिया था। सोमवार की सुबह हालत बिगड़ने पर लता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी होने पर जनपद एटा थाना राजा का रामपुर कस्बा निवासी पिता वासुदेव परिजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। उन्होेंने आरोप लगाया कि तीन वर्ष पहले बेटी लता की शादी शिवम के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन दहेज की मांग कर लता के साथ मारपीट करने लगे थे। इन लोगों ने मारपीट कर बेटी की हत्या कर दी है।
सूचना पर सीओ कायमगंज सोहराब आलम, एसओ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। ससुर प्रेमचंद्र ने बताया कि पांच दिन पहले बहू ने बेटे को जन्म दिया था। सोमवार सुबह हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें