फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पंप का प्लग लगाते समय लगा करंट, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। पंप का प्लग लगाते समय महिला को करंट लग गया। इससे वह बेहोश हो गई। परिजन महिला को सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भटमई निवासी सुरेंद्र कुमार की पत्नी नामवती (38) बुधवार दोपहर कपड़े धो रही थीं। पानी खत्म होने पर उन्होेंने घर में लगा पंप चलाने के लिए प्लग लगाया। उसी समय महिला को करंट लग गया। नामवती गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर गईं। परिजन महिला को सीएचसी कायमगंज ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिना पुलिस को सूचना दिए ही परिजन शव लेकर घर चले गए। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतका के दो पुत्र सुमित व नवनीत हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें