कायमगंज। शादी समारोह में एचटी लाइन के करंट से महिला की मौत हो गई। वह परिवार सहित पड़ोसी गांव में पति के दोस्त के बेटे की शादी में शामिल होने गई थी।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव चिकनैया निवासी मातादीन अपनी पत्नी गुड्डो देवी(50) के साथ पड़ोसी गांव शाहीपुर निवासी दोस्त रनवीर सिंह के बेटे प्रशांत की शादी समारोह में गए थे। गुड्डो देवी प्रशांत के परिवार की महिलाओं के साथ छत पर चली गईं। वहां रखा शादी का सामान देखने लगीं। इसी दौरान वह घर के पास से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आकर बेहोश हो गईं। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रोते-बिलखते परिजन शव लेकर घर चले गए। गुड्डो देवी की अचानक मौत से परिवार काफी दुखी था। उनके तीन पुत्र उदयवीर, जसवीर, यशवीर हैं।